पुलिस ने तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
अश्लील वीडियो के जरिये युवती को ब्लैक मेल कर करते रहे बलात्कार
डर से नैनीताल छोड़ भागी तो पीछा करते हुए रुद्रपुर पहुंच गए बलात्कारी
रुद्रपुर। पहली बार नशीली गोली मिलाकर बलात्कार किया और फिर युवती का अश्लील वीडियो बना डाला। इसके बाद बलात्कारी युवक के हौसले बुलंद हो गए और न सिर्फ खुद बल्कि दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के जिस्म से खिलवाड़ करता रहा। लड़की गर्भवती हुई तो तीन आरोपियों ने मिलकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। मामला तब और पेचीदा हुआ जब लड़की को यह पता लगा कि उसके साथ बलात्कार करने वाला लड़का हिंदू नहीं बल्कि एक दूसरे समुदाय का था।
लड़की मूलरूप से नैनीताल की रहने वाली है और मामला चार साल पुराना है। वर्ष 2014 में एक दिन वह भोटिया बाजार में घूम रही थी कि तभी मुलाकात हनी ठाकुर नाम के एक लड़के से हुई। उनसे बताया कि वह राज महल भवन बिहारी नगर में रहता है। इसके बाद लड़की का पीछा करने लगा। सितंबर 2014 में लड़की किसी काम से अपने स्कूल गई तो पीछा करता हुआ लड़का वहां भी पहुंच गया और उसे भरोसे में लेकर राज महल भवन नगर ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर लड़की से बलात्कार किया और बेहोशी की हालत में लड़की का अश्लील वीडियो बना डाला। लड़की हो होश आया तो उसे अपने साथ हुई हैवानियत का पता लगा। उस वक्त लड़के ने शादी का भरोसा देकर लड़की का मुंह बंद करा दिया, लेकिन भोटियाबाजार में एक बार फिर लड़की से मुलाकात हो गई और इस बार लड़के ने मोबाइल पर मौजूद अश्लील वीडियो लड़की को दिखाया। जिसे देख कर लड़की के होश फाख्ता हो गए। लड़की गिड़गिड़ाने लगी, लेकिन इसका हनी पर कोई असर नहीं हुआ। उसने वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर फिर लड़की से बलात्कार किया। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद हनी ने अपने दोस्त छवि टम्टा निवासी ज्योलिकोट और उस्मान अहमद पुत्र शरीफ अहमद के साथ मिलकर नैनीताल के अस्पताल में गर्भपात करा दिया, लेकिन हवसियों को लड़की पर दया नहीं आई। अब हनी के साथ छवि और उस्मान भी लड़की को ब्लैकमेल करने लगे। डर कर लड़की रुद्रपुर भाग आई और यहां किराए के मकान में रहने लगी, लेकिन पीछा करते हुए आरोपी यहां भी आ पहुंचे और इसी वर्ष 2 फरवरी, 6 मार्च और 20 मार्च को रुद्रपुर में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। डर कर एक बार फिर युवती ने कमरा बदल दिया और आरोपी फिर उसके पास जा पहुंचे। इस बार आरोपी उसे नैनीताल ले गए। जहां उसके साथ फिर बलात्कार किया। लड़की ने विरोध किया तो उस्मान ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ में गहरा घाव हो गया। मामले में पीडि़ता ने पुलिस के आलाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। बात नहीं बनी तो विधायक राज कुमार ठुकराल के पास जा पहुंची। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ आवास विकास चौकी में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। लड़की ने बताया कि हनी ठाकुर भी गैर समुदाय का लड़का है। जिसने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती गांठी थी।