Homeउत्तराखंडचंद्रावती कन्या विद्यालय की बी एड छात्राधिपिकाओ ने गौरेया संरक्षण हेतु घाँस...

चंद्रावती कन्या विद्यालय की बी एड छात्राधिपिकाओ ने गौरेया संरक्षण हेतु घाँस फूस व रस्सी से सुंदर घोंसलों का किया निर्माण

Spread the love

*चंद्रावती कन्या विद्यालय की बी एड छात्राधिपिकाओ ने गौरेया संरक्षण हेतु घाँस फूस व रस्सी से सुंदर घोंसलों का किया निर्माण*

 

 

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड. छात्राध्यापिकाओं ने गौरया संरक्षण के लिए घास फूस, रस्सी व कार्ड बोर्ड से सुन्दर-सुन्दर घोंसलों का निर्माण किया। वर्तमान समय में घरों व छतों पर फुदकने वाली नन्ही सी प्यारी चिड़िया गौरेया की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पेड़ों को काटने व घरों में बगीचों की कमी से गौरेया की चहचहाहट अब कानों में नहीं गूँजती है। ऐसे में हम सभी को इस नन्हीं चिड़िया के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में बीएड. विभाग की छात्राओं ने इन घोंसलों को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित किया। इनमें चिड़ियों के लिए दाना व पानी भी रखा गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त ने छात्राओं के कार्य की सराहना की व गौरेया के संरक्षण के लिए अपने-अपने स्तर पर उपयुक्त प्रयास करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्या डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, बीएड. विभाागाध्यक्ष डाॅ. नवनीत कुमार सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!