Homeउत्तराखंडरंग लाई कालोनीवासियों की मेहनत, सिंह कालोनी से भूरारानी को जाने वाले...

रंग लाई कालोनीवासियों की मेहनत, सिंह कालोनी से भूरारानी को जाने वाले का मार्ग का शुरु हुआ निर्माण

Spread the love

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 33 सिंह कालोनी से थापर मिल होते हुए भूरारानी रोड तक जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो गया हैं। सड़क निर्माण शुरू होने पर क्षेत्रावासियों ने मेयर रामपाल सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। बता दें सिंह कालोनी से भूरारानी रोड तक जाने वाली मार्ग की दयनीय हालत के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लगातार कर रहे थे। हालाकि सड़क के निर्माण के लिए नगर निगम से टेंडर भी हो चुके थे लेकिन बजट के अभाव में इस सड़क का निर्माण लटका हुआ था। मेयर रामपाल सिंह ने जनता की मांग का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर पर प्रयास कर इस सड़क के लिए बजट की व्यवस्था कराई। जिसके बाद सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। मेयर रामपाल सिंह ने सड़क निर्माण शुरू होने के बाद सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया और ठेकेदार को सड़क निर्माण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये। मेयर ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप शहर में विकास कार्य कराने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में कोई भी लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से शहर के हर वार्ड में विकास कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। बजट कम होने के बावजूद जनहित के कार्यों के लिए हरसभव प्रयास किये जा रहे हैं। मेयर ने शहर को विकास का मॉडल बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम का बजट बढ़ाने के लिए हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल से आग्रह किया है। जिसके सार्थक परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। मेयर ने कहा भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आयेगी। पार्षद सुशील चौहान ने कहा कि मेयर रामपाल सिंह ने इतने बड़े बजट की रोड देकर हमारे वार्ड वासियो का सम्मान किया है उनके नेतृत्व में वार्ड में अनेक विकास कार्य किये जा रहे है इस अवसर पर पार्षद सुशील चौहान,जय चंद जैन,अनिल तनेजा,राम सिंह,दीपक जैन,खिलेंद्र चौधरी, पवन खुराना,दिलप्रीत सिंह,अमित चौधरी, योगेश सिंह,विजय चौधरी,संजय गहलोत,वरुण,संदीप ,चंद्रपाल गोयल,हरिश चंदोला,परवीन शर्मा,दलवीर संधू आदि कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!