उत्तराखंड में भाजपा के पूरी तरह विफल रहे 5 साल उत्तराखंड के लिए त्रासदी साबित हुए… दीपिका गुड़िया आत्रेय

खबरे शेयर करे -

उत्तराखंड में भाजपा के पूरी तरह विफल रहे 5 साल उत्तराखंड के लिए त्रासदी साबित हुए… दीपिका गुड़िया आत्रेय

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पूरी तरह विफल रहे 5 साल उत्तराखंड के लिए एक त्रासदी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी उत्तराखंड में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। पलायन रूक नहीं रहा है। स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने बताया कि विगत दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा कैंपेन का आह्वान किया, जिसमें भाजपा के तीनों मुख्यमंत्रियों की प्रदेश में नाकामियों का पोस्टर जारी कर दर्शाया कि भाजपा ने प्रदेश में विकास के नाम पर केवल जनता को भटकाने का काम किया है। दीपिका गुड़िया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की करनी और कथनी को समझ चुकी है और अब बदलाव के एकमात्र मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार है।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *