कुंडा थाना अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई चोरी

कुंडा थाना अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई चोरी

 

काशीपुर। कुण्डा थानांतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई। गृहस्वामी के अनुसार चोर लाखों के जेवरात समेत नकदी चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।ग्राम सरवरखेड़ा निवासी परवेज आसिम पुत्र साबिर आसिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 दिसंबर की दोपहर 3 बजे वह सुल्तानपुरपट्टी में एक विवाह समारोह में शामिल होने गये थे कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरे की अलमारी के लाॅकर से दो तोले सोने का हार, आधे तोले का माथे का टीका, सोने के कुण्डल, चांदी की पाजेब व 20 हजार रूपये चोरी कर लिए। इस दौरान परिवार की महिलाएं छत पर थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement