कुंडा पुलिस ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। होली के दिन कुंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसई मझरा में रामपाल सिंह पुत्र लेखराज सिंह के घर पर किसी बात को लेकर विवाद होने के पश्चात लाठी डंडों व ईंट पत्थरों से हमला हुआ था, जिसमें प्रताप, रामगोपाल, अनंतपाल, गोविंद, भोजराज घायल तथा अरुण व जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उक्त मामले में रामपाल सिंह द्वारा गांव के भूपेन्द्र सिंह, हरीश कुमार, मुनेश कुमार व विनय कुमार, विनित कुमार, बाबू राम, राजेश कुमार निवासीगण बसई का मंझरा हरियावाला के विरुद्ध गाली-गलौच करने व चाकू, डंडा व हॉकी से हमला करने के आरोप में पुलिस में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने धारा-307/ 323/504/506/325/147 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। आज सूर्य पुलिस चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी व कां. सुमित कुमार ने हरियावाला क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बसई मझरा गांव में मन्दिर के पास से हरीश कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी बसई मझरा को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement