पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को दबोचकर उसके कब्जे से हजारों रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत उसका चालान किया गया है। मंडी चैकी प्रभारी मनोहर चन्द्र हमराहियों के साथ नये ढेला पुल के समीप संदिग्ध वाहनों की चैकिंग में मशगूल थे कि इसी दौरान काशीपुर की ओर से पैदल आते एक व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ग्राम बैलजुड़ी थाना कुंडा निवासी नूरहसन उर्फ लल्ला पुत्र मेंहदी हसन बताया। तलाशी में उसके कब्जे से पुलिस को 3.57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में नूरहसन ने बताया कि बरामद स्मैक वह काशीपुर से एक व्यक्ति से खरीदकर ला रहा था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement