Homeउत्तराखंडकिच्छा कांग्रेस प्रत्याशी बेहड़ का तूफानी जनसंपर्क जारी

किच्छा कांग्रेस प्रत्याशी बेहड़ का तूफानी जनसंपर्क जारी

Spread the love

किच्छा। किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र के बीस ग्रामों मे तूफानी चुनावी जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।
शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र के रामनगर, मल्सी,भमरोला, शिमला, मलसा,सैंजनी, पक्की खमरिया, मिलक, चकौनी, वीरू नगला, गिद्ध पुरी आजाद नगर, दोपहिया, पन्तपुरा, अंजनिया, पटेरी,सतुईया, भंगा, शंकर फार्म,धाधा फॉर्म आदि ग्राम सभाओं जनसंपर्क नुक्कड़ सभाएं कर आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पूरे देश ना बदलाव की आंधी चल रही है 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में जनता जनार्धन की आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने की भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार जन विरोधी नीतियों के कारण जनता त्रस्त है महंगाई वह बेरोजगारी से आम जन परेशान है। भाजपा सरकार द्वारा व्यापारीयों पर लगाएं विभिन्न टैक्सो से व्यापारी बेतहाशा परेशान है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इस सबसे छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को मजबूत करें प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करें तभी बेरोजगारी महंगाई, भ्रष्टाचार से मुक्त मिलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि किसानों की दुर्दशा लिए जिम्मेदार किसान विरोधी भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए 2022 में उत्तराखंड से तथा 2024 में केन्द्र की भाजपा सरकार को बेदखल कर भारत को भाजपा मुक्त बनाने के लिए संकल्पित होना बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ का ग्रामीण जनता ने बड़े जोश जोश खरोश के साथ स्वागत करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। विभिन्न ग्राम सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ का ग्रामीणों द्वारा किया । विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में एक आंधी चल रही है जिसे प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी की प्रचंड जीत होगी। इस मौके मुख्य रूप से पुष्कर राज जैन, दलजीत सिंह खुराना, नारायण सिंह बिष्ट,राजेश प्रताप सिंह, सुरेश पपनेजा,राजेंद्र प्रधान, गुलशन सिंधी, विजय अरोरा,गुड्डू तिवारी, जितेंद्र संधू, रंजीत सिंह नगरकोटी, उमेश अग्रवाल, हरभजन सिंह, केवल हुंडिया, नितिन, चंदन पांडे, विनोद पन्त, बंटी पपनेजा आदि थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!