



प्रदेश प्रवक्ता बनने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भगवानपुर में जोरदार स्वागत
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद किच्छा के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग सेनानी उत्तराधिकारी राजेश शुक्ला का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम भगवानपुर में ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी के नेतृत्व में ग्रामवासियों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ग्रामवासियों एवं ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पार्टी की नीतियों, विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। रुद्रपुर क्षेत्र की जनता से उनका वर्षों पुराना आत्मीय संबंध है और जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता रही है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी क्षेत्र की जनता से उनका संपर्क और संवाद निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी राजेश शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। राजेश शुक्ला ने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र की जनता के बीच रहकर लगातार जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास के लिए कार्य किया है। पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना किच्छा क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।
कार्यक्रम को प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया!
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राजीव शुक्ला, महामंत्री अजीत सिंह सोलंकी, ग्राम प्रधान विनीत सिंह सोलंकी उप प्रधान कपिल बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख संजय कुमार सिंह, हरिद्वार शुक्ला, भरत मिश्रा, सुरेंद्र कुमार चौधरी, योगेश तिवारी, ऋषिकांत त्रिपाठी, कौशल वर्मा,डी,एन, गुप्ता, सुभाष ओझा, सिद्धनाथ मिश्रा, माया सिंह, प्रमोद तिवारी, दिव्य प्रकाश पांडे, सुधीर चौधरी, अजय वर्मा, राजेश तिवारी, हरि गोविंद सिंह, राम जी वर्मा, बृजेंद्र चौधरी, सुभाष ओझा, ब्रह्मानंद वर्मा, दयनाथ शुक्ला समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

