



वसुंधरादीप ब्यूरो: पूर्वांचल में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 5 बजे तक 54.18% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा चंदौली में 59.59% वोटिंग हुई। जबकि आजमगढ़ में सबसे कम 52.34% वोटिंग हुई है।
अपडेट्स
- वाराणसी के सारनाथ में भाजपा कार्यकर्ता ने एक बूथ पर सेंट मैरिज स्कूल पर पार्टी का झंडा लगा दिया। इस पर सपा समर्थकों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने झंडा हटाया और कहा कि वह बूथ से 200 मीटर की दूरी पर ही लगाया जा सकता है।
- जौनपुर के मल्हनी में बाहुबली और जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह पर बूथ पर वोटरों को धमकाने और फर्जी वोटिंग का आरोप सपा ने लगाया है। उन्होंने धनंजय सिंह के लोगों कार्यकर्ता और दलित समाज के लोगों को धमकाने का भी आरोप लगाया है।
- जौनपुर के जफराबाद में भाजपा समर्थकों ने मतदान कर्मी पर वोट डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लगभग 1 घंटे तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक डॉ. हरेंद्र यादव ने कहा कि पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मी सरकार बदलने की बात कर रहे हैं।
- यूक्रेन से आई कृतिका ने वाराणसी में वोट डाला। उन्होंने कहा कि वोट डालना उनकी जिम्मेदारी है। भले ही वह एक युद्ध जोन से और काफी मुश्किल हालात से निकलकर आया है।
- वाराणसी में योगी सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी की बूथ के बाहर सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। वह अपने समर्थकों के साथ बूथ पर जा रहे थे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोका तो वह भड़क गए। मंत्री सुरक्षाकर्मियों से बहस करने लग गए। काफी देर के बाद मामला शांत हुआ।
- NDA गठबंधन का हिस्सा अपना दल(एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि मिर्जापुर की सभी सीटों को एनडीए गठबंधन जीतेगा। 10 मार्च के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य और जयंत चौधरी पछताएंगे
- वाराणसी में सलारपुर में कमल निशान और मंत्री अनिल राजभर की फोटो लगी मतदाता पर्ची बांटे जाने पर हंगामा हो गया। बसपा समर्थकों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। सपा ने भी इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की है।
- वाराणसी के चौबेपुर निवासी संतोष मूरत सिंह सरकारी कागजों में मृत हैं। उनका नाम मृतक लिखा करा कर उनकी जमीन गांव के लोगों ने अपने नाम दर्ज करा ली है। संतोष ने छितौनी में जाकर मतदान किया। कहा कि मैं जिंदा हूं, मेरा मतदान इसका प्रमाण है।
- वाराणसी के चौबेपुर निवासी संतोष मूरत सिंह सरकारी कागजों में मृत हैं। उनका नाम मृतक लिखा करा कर उनकी जमीन गांव के लोगों ने अपने नाम दर्ज करा ली है। संतोष ने छितौनी में जाकर मतदान किया। कहा कि मैं जिंदा हूं, मेरा मतदान इसका प्रमाण है।
- बूथ के अंदर वीडियो बनाने वाले को पुलिस ने पकड़कर लॉकअप में डाल दिया है।सबसे ज्यादा चंदौली में 59.59% वोटिंग हुई। जबकि आजमगढ़ में सबसे कम 52.34% वोटिंग हुई है।