एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधमसिंहनगर द्वारा 6 गुमशुदाओं को उनके घर पहुँचाया गया।

काशीपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधमसिंहनगर द्वारा 6 गुमशुदाओं को उनके घर पहुँचाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा जनपद में अज्ञात शवों की शिनाख्त व गुमशुदा की तलाश व बरामदगी हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को 2 माह का अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को अथक प्रयासों के बावजूद काशीपुर क्षेत्र से वर्ष 2021 में गुमशुदा 2 महिला, 2 बालक और 2 बालिकाओं सहित कुल है 6 व्यक्तियों को टीम द्वारा सकुशल मुरादाबाद क्षेत्र से बरामद किया गया जिनको कोतवाली काशीपुर में लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा अपने बच्चों को सकुशल पाकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement