अनैतिक कार्य मे लिप्त 7 लोग पुलिस हिरासत में, स्थानीय स्कूल का प्राचार्य भी शामिल

खबरे शेयर करे -

नानकमत्ता। पुलिस ने आज एक मैरिज हाल पर छापामार वहां पर अनैतिक कृत्य में लगे हुए 7 लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक स्थानीय स्कूल का प्राचार्य भी बताया जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से अनैतिक सामग्री भी बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया की अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
देर रात्रि नगर के ही एक मैरिज हॉल में अनैतिक तत्वों का कार्य चल रहा था जिसकी जानकारी पुलिस को अपने एक मुखबिर से मिली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मैरिज हॉल पर छापा मारा। जहां उन्होंने अनैतिक कृत्य में लिप्त चार पुरुष व 3 महिलाओं को अपनी हिरासत में ले लिया बताया जा रहा है कि उक्त मैरिज हॉल नगर के ही किसी प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य का है। पुलिस ने वहां पर 6 मोबाइल फोन नेपाली नागरिकता का प्रमाण पत्र एवं अनैतिक कृत्य में उपयोग में आने वाले सामान सहित ₹7200 बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम हरीश प्रसाद पुत्र कालूराम 39 निवासी ग्राम जमीन पानी थाना झुलाघाट पिथौरागढ़, धर्मेंद्र बम पुत्र शेर बहादुर बम 40 निवासी शिव कॉलोनी नौगामा ठग्गू थाना खटीमा, भगवान सिंह धारीवाल पुत्र शिव सिंह धारीवाल 33 निवासी ग्राम कांगड़ी थाना झुलाघाट जिला पिथौरागढ़ बताया है। पुलिस ने वहां पर कार्य में लिप्त 3 महिलाओं को भी अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, निरीक्षक बसंती आर्या, थानाध्यक्ष केसी आर्य, मंजू पवार प्रकाश आर्य, सुरेंद्र सिंह व विद्या रानी शामिल थे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *