कुंडेश्वरी क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने तीन जगह पकड़ी बिजली चोरी

 

काशीपुर। कुण्डेश्वरी क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान फिर तीन जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कुण्डेश्वरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जुड़का नंबर-1 इन्दर सिंह, इकबाल सिंह व अवतार सिंह के यहां बिजली चोरी होते पाई गई। तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement