अंकिता हत्याकांड को लेकर काशीपुर कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

काशीपुर। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग करने के साथ ही बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। भारी नारेबाज़ी के बीच एमपी चौक पर पुतला दहन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधी बेलगाम हो गये हैं और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह, नरेंद्र सिंह बाबा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, अरुण चौहान, अलका पाल, विमल गुड़िया, शशांक सिंह, इंदर सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, माजिद अली, अब्दुल अजीज कुरैशी, इंदूमान, अजीता शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, राजू छीना, मंसूर अली, मंसूर अली मंसूरी, अफसर अली ,अब्दुल सलीम एडवोकेट, फिरोज हुसैन, प्रभात साहनी, दिलशाद हुसैन, जफर मुन्ना, मतलूब हुसैन, मौहम्मद हनीफ गुड्डू, रवि ढींगरा, संजय सेठी, मोहम्मद आरिफ सैफी पार्षद आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement