देशभर के साथ ही काशीपुर में बरसात के बीच जुलूस- ए- मोहम्मदी का जुलूस बड़ी शानो शौकत से निकाला गया

देशभर के साथ ही काशीपुर में बरसात के बीच जुलूस- ए- मोहम्मदी का जुलूस बड़ी शानो शौकत से निकाला गया

 

 

काशीपुर। देशभर के साथ ही काशीपुर में भी बरसात के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। तमाम संगठनों ने जगह-जगह जुलूस का इस्तकबाल किया। आज सुबह शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन की सरपरस्ती व जुलूस-ए-मोहम्मदी के सदर हाजी राजा शब्बीर अहमद, नायब सदर डॉ. अब्दुल शकील, सेकेट्री माजिद अली खान की सदारत में जुलूस मोहल्ला अल्लीखां से शुरू हुआ, जो मोहल्ला बांसफोड़ान, महेशपुरा रोड, स्टेशन रोड होते हुए मेन चौराहा पहुंचा। जबकि जुलूस का दूसरा हिस्सा मोहल्ला विजयनगर, नई बस्ती, कटोराताल, चीमा चौराहा, रामनगर रोड होते हुए मेन चौराहे पर मुख्य जुलूस में शामिल हुआ। जो मेन बाजार, किला बाजार होते हुए मोहल्ला अल्लीखां स्थित कर्बला मैदान जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में कारी अताउर्रहमान, हसीन खान, मुशर्रफ हुसैन, शमशुद्दीन,अब्दुल सलीम एडवोकेट, डॉ. नूरी, अब्दुल अजीज कुरैशी, शफीक अंसारी, अशरफ सिद्दीकी, आलम खान एडवोकेट, मंसूर अली मंसूरी, अज्जू खान, वसीम अकरम, आदि मौजूद रहे। वहीं, एमपी चौक के निकट महानगर कांग्रेस, न्यू आजाद फड़-खोखा कल्याण समिति एवं जनजीवन उत्थान समिति द्वारा जुलूसे मुहम्मदी का जोरदार इस्तकबाल कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर फड़-खोखा कल्याण समिति के संरक्षक एनसी बाबा, अध्यक्ष इलियास माहीगीर, युवा समाजसेवी अर्पित मेहरोत्रा, जनजीवन उत्थान समिति अध्यक्ष शैलेंन्द्र मिश्रा एडवोकेट के अतिरिक्त अरुण चौहान, विमल गुड़िया, अलका पाल, दीपक वर्मा, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली, जफर मुन्ना, सलमान सलमानी, मंसूर अली मंसूरी, विनोद होण्डा, अनिल शर्मा, वाजिद आदि मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेसी नेता एनसी बाबा ने ईदमिलादुन्नबी की बधाई देते हुए मुस्लिम समाज से पैगम्बर मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र युवा समाजसेवी अर्पित मेहरोत्रा ने बारिश के बीच उत्साहपूर्वक निकाले जा रहे जुलूस को काबिले तारीफ बताया और सभी को जुलूसे मुहम्मदी की मुबारकबाद दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने आज के दिन को मुस्लिम समाज के लिए सबसे बड़ा दिन बताते हुए मुबारकबाद पेश की। कांग्रेसी नेता जितेन्द्र सरस्वती और मंसूर अली मंसूरी ने कहा कि एकता और अखण्डता के लिए मशहूर काशीपुर में निकाला जा रहा जुलूसे मुहम्मदी में भाईचारा साफ झलक रहा है। उन्होंने सभी को इस मुबारक दिन की बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement