शिव के संग आये नाराज हुए उत्तम दत्ता, सहप्रभारी ने मनाया

रुद्रपुर। संगठन से नाराज हुए उत्तम दत्ता अब मान गए हैं, उत्तम दत्ता ने शिव अरोरा को समर्थन देने व खुलकर चुनाव लड़ाने की सहमति जताई है। उत्तम दत्ता को मनाने प्रदेश की सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी उनके आवास पर पहुंची थी, जिनके काफी समझाने के बाद उत्तम दत्ता ने संगठन के साथ खड़े रहकर चुनाव लड़ाने की बात कही।
बता दें विधानसभा चुनाव को लेकर हाई कमान ने शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा से उम्मीदवार बनाया था। जिसके बाद से मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तम दत्ता समेत अन्य कई लोग नाराज हो गए थे और भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे हालांकि राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। वहीं उत्तम दत्ता को मनाने में लॉकेट चटर्जी सफल हुई हैं। जिसके बाद उत्तम दत्ता ने संग़ठन के साथ खड़े होकर चुनाव लड़ाने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement