-->

गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को तमंचा व चाकू के साथ किया गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को तमंचा व चाकू के साथ किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को तमंचा व चाकू के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार शाम एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मानपुर रोड नौगजा पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक घूमते नजर आए। पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए उन्हें रोककर तलाशी ली तो एक के पास तमंचा मय कारतूस व दूसरे के पास चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में एक ने अपना नाम कैलाश सैनी पुत्र राम बाबू सैनी निवासी निकट नागनाथ मंदिर मौहल्ला पक्काकोट व दूसरे ने अपना नाम विशाल कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी वाल्मीकि कालोनी मौहल्ला महेशपुरा बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एसआई नवीन बुधानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल थे।


खबरे शेयर करे -

One thought on “गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को तमंचा व चाकू के साथ किया गिरफ्तार

  1. My brotheer recoommended I wouyld possibly liike thos web site.

    He uded too bee totally right. Thiis posxt tryly mde mmy day.
    Yoou cann’t imjagine simpky hoow a loot tkme I hhad spentt foor this info!
    Thanks!

    Feel free too ssurf tto myy websife cnhub.xyz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *