विधायक शिव अरोरा ने ग्राम कीरतपुर में किया विभिन्न पी.सी. आंतरिक मार्गो का शिलान्यास

रुद्रपुर। राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा रुद्रपुर के ग्राम कीरतपुर में पी सी द्वारा विभिन्न आंतरिक मार्गो का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा द्वारा शिलान्यास किया गया। ग्राम कीरतपुर पहुँचने पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक शिव अरोरा का फुलमलाओ के साथ गरमजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा निश्चित रूप से ग्राम कीरतपुर में दो किलोमीटर के विभिन्न आंतरिक मार्गो को लेकर काफी समय से मांग चली आ रही थी जिसका विधिवत रूप से शिलान्यास कर दिया गया है। निश्चित रूप से इन मार्गो का लाभ ग्रामवासियों को मिलेगा और इससे पूर्व भी जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना के अंतर्गत चार करोड़ के कार्य प्रगति पर है और विकास को लेकर कोई भी समझौता नही किया जाएगा और आने वाले समय मे भी जो भी विकास कार्य होने से रह गये है उनको भी अस्तित्व में लाया जायेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप रुद्रपुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में उत्तराखंड में आगे ले जाना है जिसके लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे है विधायक ने कहा आप सभी के सहयोग विधायक के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है ओर आपको विश्वास दिलाते हैं विकास कार्यों में कही कोई कमी नही आने दी जायेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान निर्मला सिंह, मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर जगदीश विश्वास, मुरली सिंह,अरविंदर चीमा, कमल गहतोड़ी, गोकरन सिंह, हेमा नेंनवाल, मंगू नेंनवाल, परमजीत कौर, साधु शाज सिंह, देवेंद्र चौहान , आशीष, अजय कुमार , बाबू राम, गुरमीत,ऋषि मुनि, राजीव शुक्ला, मयंक कक्कड़, सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement