तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

काशीपुर। तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए साइकिल सवार को टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम गोपीपुरा निवासी राहुल पुत्र हरपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 28 अक्तूबर को उसके पिता हरपाल सिंह साइकिल पर सवार होकर गौशाला मोड़ से घर जा रहे थे कि रास्ते में होंडा शाइन बाइक संख्या-यूके-06-एएम-2571 के अज्ञात चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें हायर सेन्टर रैफर कर दिया। पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement