जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम खरवासा में डोर टू डोर सर्वे किया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम खरवासा में डोर टू डोर सर्वे किया गया

 

 

काशीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम पंचायत कुंडेश्वरी के खरमासा गांव में डोर टू डोर सर्वे किया गया। साथ ही स्कूल में शिविर लगाकर बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम खरमासा में पीएलबी हेमा कुमारी, गीता चंद्रा, गायत्री गुप्ता आदि ने डोर टू डोर सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। वहीं, लिटिल फ्लावर इंटर काॅलेज में आयोजित शिविर में पैनल एडवोकेट कामिनी श्रीवास्तव, खष्टी दत्त भट्ट, राधा रानी, सुनीता सिन्हा ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement