काशीपुर। प्रगति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित प्रगति कॉलेज में भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा काशीपुर के सहयोग से प्रगति कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर नरेश चौहान व डॉक्टर तनु चौहान द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कराया गया। जिसकी चीफ गेस्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा रहीं। प्रगति कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी ब्लड डोनेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बाहर से आए कुछ लोग भी ब्लड डोनेशन कैंप का हिस्सा बने और ब्लड डोनेट किया। चीफ गेस्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने ब्लड डोनेशन करने के लिए डॉक्टर नरेश चौहान, डॉक्टर तनु चौहान एवं भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा काशीपुर की सराहना की और छात्रों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Related Posts
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई : चोरी की दो मोटरसाइकिलों संग दो शातिर चोर दबोचे
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई : चोरी की दो मोटरसाइकिलों संग दो शातिर चोर दबोचे रुद्रपुर। अपराध और…
ब्रेकिंग … कांग्रेस नेता रेनु गंगवार व सुरेश गंगवार भाजपा में शामिल
ख़बर शेयर करें -ब्रेकिंग कांग्रेस नेता रेनु गंगवार व सुरेश गंगवार भाजपा में शामिल हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति…
देहरादून में ओएनजीसी से सेवानिवृत्त इंजीनियर की दर्दनाक हत्या, सीसीटीवी फुटेज में दिखा सुराग; जांच में जुटी पुलिस
ख़बर शेयर करें -देहरादून में ओएनजीसी से सेवानिवृत्त इंजीनियर की दर्दनाक हत्या, सीसीटीवी फुटेज में दिखा सुराग; जांच में जुटी…




