जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से संबंधित कार्यशाला का हुआ आयोजन

रुद्रपुर। 26 नवम्बर 2022 को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, ऊधमसिंह नगर द्वारा कलैक्ट्रेट स्थित डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार, रुद्रपुर में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण एवं औद्योगिक उत्पादन सूचकांक से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

श्री विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का सुभारंभ किया गया। उक्त कार्यशाला में अवगत कराया गया कि जापानियों का सभी प्रकार का डाटा पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा तथा इस डाटा को आरटीआई के दायरे से बाहर रखा गया है। औद्योगिक इकाईयों के उत्पादन से संबंधित आंकड़े राज्य की औद्योगिक नीति तैयार करने में सहायता प्रदान करती है यथा औद्योगिक नीति तैयार करने में इकाईयों के आँकड़े बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि औद्योगिक इकाईयों द्वारा उक्त ऑकडे ऑनलाईन पार्टल पर स्वयं भरे जाने है उक्त कार्याशाला में मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार निदेशक अर्थ एवं संख्या, डॉ० मनोज कुमार पन्त अपर निदेशक अर्थ एवं संख्या, सुश्री रश्मि हलधर उप निदेशक अर्थ एवं संख्या, उत्तराखण्ड देहरादून, श्री नफील जमील जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, ऊधमसिंह नगर एवं जनपद की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement