लालकुआं। विधानसभा सत्र के प्रथम दिन के अवसर पर लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने लालकुआं नगर में सड़क का चौड़ीकरण ना होने के कारण मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके निदान के लिए एक बाईपास बनाए जाने हेतु, विधानसभा क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज ना होने पर सवाल उठाया। जिसके कारण क्षेत्र के निर्धन छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने हेतु दूरदराज के कॉलेजों में जाना पड़ता है, जिससे निर्धन परिवार के बच्चों के आयोजन में काफी खर्च होता है, क्षेत्र में गोला और अन्य नदियों से विभिन्न हिस्सों में हो रहे भू कटाव से बचाव हेतु प्रस्तावित बाढ़ गंगा नियंत्रण योजना के कार्य प्रगति का विवरण उपलब्ध कराए जाने की मांग की, सिंचाई एवं नलकूप विभाग में वित्त की कमी से जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है, अतः सरकार से इन विभागों को वित्त उपलब्ध कराने की मांग की।
विधानसभा सत्र के प्रथम दिन लालकुआं विधायक बिष्ट ने उठाया सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा




