न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया है। कुण्डा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के वारंटी हबीब पुत्र मौ. हनीफ निवासी खताड़ी रामनगर और धारा 379 आईपीसी एवं 12/14 उत्तर प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम के वारंटी संजीत पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम करनपुर को उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार व कांस्टेबल भोलानाथ ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement