रुद्रपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लापरवाही बरतने वाले पांच दरोगाओं को लाइन हाजिर किया है। बता दें बीते 1 साल रहे चौकी पर कोई निरोधात्मक कार्यवाही नहीं करने पर एक उपनिरीक्षक प्रदीप पंत को लाईन हाज़िर है। वहीं 4 उपनिरीक्षकों को लापरवाही बरतने के चलते लाइन हाजिर किया है। बता दें डीआईजी कुमाऊं रेज द्वारा काशीपुर सर्किल का ओ आर लिया गया। जिसमें उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, सुप्रिया नेगी, संतोष देवरानी व सुभाष जोशी अनुपस्थित रहे। जिसपर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर चारों उपनिरीक्षकों को लाईन हाज़िर किया गया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सख्त निर्देश दिये गए है कि डयूटी के दौरान किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बड़ी खबर: लापरवाही बरतने वाले 5 दरोगाओं को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर





