कूच बिहार ट्रॉफी में काशीपुर के आलरांउडर रक्षित का दबदबा, शानदार रहीं दोनों पारी

देहरादून। कूच बिहार ट्रॉफी टूर्नामेंट में उत्तराखण्ड ने दो विकेट से जीत दर्ज की है। जिसमें काशीपुर के आलराउंडर रक्षित रोहित पुत्र रविराज सिंह ने कंधे में चोट के बावजूद जुझारू बैटिंग कर आलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपने होम ग्राउंड पर रोमांचक मैच में हिमाचल प्रदेश को 2 विकेट्स से हरा दिया। रक्षित ने पहली पारी मे 4 विकेट झटके और 38 रन बनाये। दूसरी पारी मे शुरुवाती 8 विकेट गिरने के बाद रक्षित और ढिल्लो ने पारी को संभाला। रक्षित ने नाबाद 40 रन बनाकर टीम को विजयी बनाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement