लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल के तहत पुलिस को सफलता, 12.30 ग्राम स्मैक के साथ 1 गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को नशा मुक्त नैनीताल लक्ष्य के प्रति सफलता हाथ लगी है। पुलिस टी ने चैकिंग के दौरान 12.30 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दें जिले के एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल रखा गया है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाये। जिसके तहत गत दिवस एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धोनी व बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने 12.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
12 दिसंबर को वादी एसआई मनोज यादव मय हमराही कांस्टेबल मुन्ना सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व धरपकड़ अभियान के तहत अभियुक्त शाहरूख खान पुत्र जाहिद खान निवासी ला0नं0 15 खान डॉक्टर के पास वार्ड नं0 23 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र (27) वर्ष को आंवला चौकी रेलवे क्रासिंग थाना बनभूलपुरा से 12.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement