चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने शिमला पिस्तौर में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

रुद्रपुर। चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल द्वारा ग्राम शिमला पिस्तौर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिमला पिस्तौर व पंचायत भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जहां सभी बच्चों के उच्चता, साधारण बीमारी एवं स्वच्छता के लिए समझाया गया। जिसमें लगभग 103 रोगियो का निःशुल्क इलाज़ एवं दवाईयाँ वितरण की गयी। इस दौरान बहुत से बच्चो में एनीमिया, पेट दर्द व न्यूट्रीशनल डिफिऐंसी जैसी समस्या पाई गई। यह शिविर महाविद्यालय के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा डॉ. जहर घोष के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. वंदना गंगवार एवं कुछ शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ भी उपस्थित थे। इस चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए संस्थान के प्रबन्धक सागर तिवारी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिमला पिस्तौर की प्राचार्य सरोज रावत का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement