प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तस्करों पर शिकंजा कसती पुलिस ने 600 नशीली टेबलेट के साथ दो तस्करों किया गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तस्करों पर शिकंजा कसती पुलिस ने 600 नशीली टेबलेट के साथ दो तस्करों किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

जसपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तस्करों पर शिकंजा कसती पुलिस ने 600 नशीली टेबलेट के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में झोंक रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहंनगर के द्वारा नशे के विरद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देंशन में जसपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मंगलवार को भट्ठा कालोनी नई बस्ती जसपुर से चांस रिकवरी में नशा तस्कर भट्ठा कालौनी नई बस्ती निवासी जिशान पुत्र मौ. यासीन को 360 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ व फ़ैजान पुत्र मौ. मेहराज को 240 नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार कर उन पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को न्यायालय पेश कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्तगण जिशान व फ़ैजान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे दोनों नशीली टेबलेट उत्तरांचल मेडिकल स्टोर के मालिक ताहिर से ख़रीद कर लाये थे और ताहिर से ख़रीदने के बाद नशीली टैबलेट को अलग-अलग मौहल्लों में जाकर अधिक दामों में बेचते हैं। उत्तरांचल मेडिकल स्टोर का मालिक ताहिर काफ़ी समय से जसपुर छेत्र में नशीली टेबलेट बेचने का काम कर रहा है।

 

अभियुक्तगण से पूछताछ में आये तथ्यों पर जसपुर पुलिस द्वारा जल्द ही ताहिर व मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। साथ ही

 

भविष्य में भी नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पुलिस टीम में

 

प्रकाश सिहं दानू प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, उपनिरीक्षक जावेद मलिक व ललित सिंह, हेड कां. राकेश रौंकली, ज़ाकिर, कुलदीप, राजेंद्र व राजकुमार आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement