



नानकमत्ता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वही तीन दिवस पूर्व कांग्रेस से भाजपा में आए सरवन सिंह राणा ने भी अपने आप को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने कहा की उन्होंने कभी भी भाजपा की सदस्यता नहीं ली।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ कई सालों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले वाह पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने आज कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा के समक्ष अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। उन्होंने बताया पार्टी में अब राष्ट्रवाद जैसी कोई चीज नहीं रह गई है। पहले वाली भाजपा और अब वाली भाजपा में जमीन आसमान का अंतर आ चुका है। कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते अब भाजपा में उनका दम घुटने लगा है। ऐसे में पार्टी को छोड़ देना ही बेहतर विकल्प होगा। वही 3 दिन पूर्व पिपलिया पिस्तौर के कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह राणा ने अपने परिवार के भाजपा में शामिल होने की खबर को महज अफवाह बताया उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं और रहेंगे। वहां पर प्रेम सिंह टूरना पवन राणा अनीश राणा आदि मौजूद थे।


This was very informative. I appreciate the clarity and depth.