मुर्गा काटने वाले की दबंगई: जनप्रतिनिधि की शह पर कर रहा जमीनों पर कब्जा, लोगों में बैठा रहा खौफ

रुद्रपुर। एक तरफ बीजेपी सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात करती है तो वही भाजपा के जनप्रतिनिधियों की शह पर कुछ छूट भैया कार्यकर्ता इन दिनों खुली गुंडागर्दी पर उतारू है, और धमक से इलाके के लोगों का जीना दुश्वार कर रहे हैं ….जीरो टोलरेंस का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार में एक जनप्रतिनिधि की शह पर जो कुछ चल रहा है, वह चौंकाने वाला है। मामले तो कई हैं लेकिन ताजा मामला एक प्लाट को लेकर है। यहां एक मुर्गा काटने वाला अब लोगों को ही श् काट श् रहा है। उसके दबंगई के किस्से तमाम हैं, लेकिन श् आशीर्वाद श् है तो हर बार बच जाता है। उसके सताए हुए तमाम लोग जनप्रतिनिधि को कोस रहे हैं। प्लाट पर काबिज महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।
रुद्रपुर में एक जनप्रतिनिधि के गुर्गे के किस्से आजकल आम हैं। इलाके में मुर्गे काटने वाले इस छुटभैये पर सत्ताधारी की कृपा बरस रही है वह अपना काम-धाम छोड़ दिन भर दलाली-भट्टे में लगा रहता है। जनप्रतिनिधि के एक रिश्तेदार से उसकी नज़दीकियां भी आम हैं। आए दिन लोगों को पकड़वाने और छुड़वाने का धंधा भी यह मुर्गा काटने वाला करने लगा है। वह जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार को अपना खासा नजदीकी बताता है और लोगों पर रौब जमाने से नहीं चूकता।
इस मुर्गा काटने वाले के द्वारा जिस प्लाट पर कब्जा किया जा रहा है वह एक महिला का है जो उसके पिता की मौत के बाद उसके नाम पर आया है। कब्जा करने की नीयत से ही इस प्लाट के चारों ओर पन्नी लगाकर इसे ढक दिया गया है। क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर काफी आक्रोश भी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधि को इसलिए तो नहीं चुना था कि वह गलत लोगों को संरक्षण देकर समर्थकों की ही संपत्ति कब्जाने का काम करेगा। फिलहाल इस मुर्गा काटने वाले के किस्से तमाम हैं और लोगों में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है। खबर तो यहां तक है कि क्षेत्र के लोग इस मुर्गे काटने वाले की पिटाई के मूड में हैं और उसके खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement