सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक सटोरिये को किया गिरफ्तार

सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक सटोरिये को किया गिरफ्तार

काशीपुर। शहर में चल रही सट्टे की खाईबाड़ी पर अंकुश लगाने की मंशा से कार्यवाही करती पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक सटोरिये को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कटोराताल पुलिस चैकी प्रभारी नवीन बुधानी और कांस्टेबल प्रेम कनवाल ने मौहल्ला काजीबाग निवासी पुनीत पाल पुत्र शिव कुमार को सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी बुधानी ने बताया कि सटोरिये के कब्जे से सट्टा पर्ची व 1800 रूपये बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक सटोरिये का चालान धारा 13 जीएक्ट के अंतर्गत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement