धूमधाम से मनाया गयां रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह का जन्म दिन ,बधाई देने वालो का लगा ताँता

खबरे शेयर करे -

धूमधाम से मनाया गयां रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह का जन्म दिन ,बधाई देने वालो का लगा ताँता

रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह का जन्म दिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गयां इस अवसर पर आवास विकास शिवशक्ति मंदिर में पार्षदों एवं मित्रों ने हवन यज्ञ कर मेयर रामपाल सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। जबकि नगर निगम में कर्मचारियों ने मेयर के जन्म दिन पर स्वागत और सम्मान का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

मेयर रामपाल के जन्म दिन पर सुबह से ही उनके शक्ति विहार स्थित निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दूरभाष पर उन्हें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ही तमाम लोगों ने बधाई दी। बड़ी संख्या में लोगों ने जन्म दिन पर उन्हें बुके देकर शुभकामनाएं दी। मेयर ने अपने जन्म दिन पर सुबह घर पर परिवार के साथ पूजा अचना की। इसके बाद वह परिवार के साथ अटरिया मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात आवास विकास की पार्षद रीना जग्गा और राजेश जग्गा की ओर से मेयर के जन्म दिन पर शिव शक्ति मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेयर रामपाल सिंह की दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गयी। हवन यज्ञ के दौरान पार्षद सुशील चौहान,प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र रावत,भुवन गुप्ता, निमित शर्मा, विधान राय, जितेन्द्र यादव, रोहित मित्तल, राजकुमार खनिजों, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, सुभाष नारंग, नितेश गुप्ता सहित तमाम नगर वासी उपस्थित रहे

इसके पश्चात मेयर रामपाल सिंह ने हल्द्वानी में आयोजित आभार रैली के लिए बसों को रवाना किया और खुद भी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ रैली में रवाना हुए। रैली से लौटने के बाद नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह के सम्मान में नगर निगम कर्मचारी यूनियन द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जिसमें मेयर रामपाल सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए केक काटकर जन्म दिन की बधाई दी गयी। इस दौरान मेयर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम का हर कर्मचारी उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह है। नगर निगम कर्मचारियों ने उन्हें हमेशा उन्हें अपना स्नेह और सम्मान दिया है जिसे वह कभी नहीं भुला सकते। इस दौरान निगम कमचारियों ने मेयर की सादगी और सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्म दिन की बधाई दी।

उधर विभिन्न वार्डों में भी मेयर रामपाल सिंह का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह जगह केक काटकर मेयर के दीर्घायु होने की कामना की गयी। वहीं सोशल मीडिया पर भी मेयर को बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही चलता रहा। हजारों लोगों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *