बेतखेड़ी में जेसीबी से अवैध खनन कर रहे माफिया, भूस्वामी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बाजपुर। अवैध खनन को लेकर भूमि स्वामी हंशा सिंह पुत्र बधावा सिंह ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया ग्राम वेतखेड़ी में दवका पार स्थित खसरा नंबर 2,3,4 में खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है, जिसमें न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वैसे तो पूर्व में भी लगातार अवैध खनन की शिकायत पर ज्ञापन व शिकायते की जा रही हैं लेकिन अभी तक कोई भी जांच या कार्यवाही की राहत ग्रामीणो को नही मिल पा रही है, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement