G-20 सम्मेलन से बदली दो जिलों की तस्वीरें, कहीं उजड़ गए आशियाने तो कहीं चमक गया शहर

रजत शर्मा (ऊधमसिंह नगर)

महज 30 दिनों में दिखी वर्षों में होने वाले विकास की रफ्तार, युद्ध स्तर पर हो रहा कार्य

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। प्रदेश के रामनगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन ने उत्तराखण्ड के दो जिलों की तस्वीरें बदल दी हैं। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले को सवांरने में जुटा हुआ है। जहां ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से लेकर नैनीताल जिले के रामनगर तक सौंदर्यीकरण व रंग पुताई का कार्य किया जा रहा है। जिसमें हाईवे पर आ रहे अवैध अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। बता दें नैनीताल जिले के रामनगर में जी-20 सम्मेलन इस माह में प्रस्तावित है। जिसमें विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे। जो सड़क मार्ग से पंतनगर-रुद्रपुर-बाजपुर होते हुए रामनगर पहुंचेंगे। सुंदरता के मद्देनजर इस मार्ग को व्यवस्थित तरीके से सजाया जा रहा है। जिसमें सड़कों को दुरुस्त, बिजली के पोल पर रंग पुताई, फूल आदि लगाए जा रहे हैं। जिससे पंतनगर से रामनगर तक की तस्वीर ही बदल गई है। तो वहीं मार्ग में पड़ने वाले कई आशियानें भी प्रशासन ने हटा दिये हैं, जिससे काफी लोग भी मायूस हैं। विदेशी मेहमानों के स्वागत में कई लोगों के आशियानें व कई व्यापारियों की दुकानें प्रशासन ने ध्वस्त कर दिये हैं। वहीं रुद्रपुर में भी कुछ व्यापारियों पर प्रशासन की तलवार अटकी है। कई व्यापारियों को दुकानें उजड़ने का डर सता रहा है। देखा जाये तो इस सम्मेलन ने वर्षों के विकास की गति की रफ्तार महज एक माह में देखने को मिली है। सम्मेलन के बाद इन जिलों की क्या तस्वीर रहेगी, यह विचारनीय है।

G-20 सम्मेलन से बदली दो जिलों की तस्वीरें, कहीं उजड़ गए आशियाने तो कहीं चमक गया शहर

विदेशी मेहमानों के स्वागत ने कराया वर्षों का विकास महज 30 दिन में
जी-20 सम्मेलन में अन्यत्र देशों से आ रहे विदेशी मेहमानों के स्वागत ने वर्षों में होने वाला विकास महज 30 दिन में करा दिया। पंतनगर से रामनगर तक सड़के दुरुस्त हो गई हैं। डिवाइडर के मध्य फूल लगाकर उसे सजा दिया गया है। सड़कों के दोनों ओर सुन्दर सुन्दर पेंटिंग बनाकर आकर्षित चित्र बनाये गए हैं। बिजली के पोल पर रंग पुताई का कार्य भी प्रशासन द्वारा किया गया है, जिसमें प्रशासन को महज 30 दिन लगे हैं। इन 30 दिनों में होने वाला विकास कई वर्षों तक नहीं हो पाता लेकिन विदेशी मेहमानों की दस्तक ने इस विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement