नशाखोरों पर पुलिस सख्त, 58 नशे के इंजेक्शन के साथ एक महिला गिरफ्तार

हल्द्वानी। जिले में नशाखोरों को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके व बिना किसी प्रलोभन के संपन्न कराने को लेकर एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशन पर पुलिस अभियान चलाए हुए है। गत दिवस एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेन्द्र धोनी व थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस ने 43 इंजेक्शन एविल फेनिरेमिन व 15 इंजेक्शन बुपोरनोरफिन के कुल 58 इंजेक्शन तस्करी करते हुए 1 महिला को गिरफ्तार किया है। जिसपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की पहचान सपना पत्नी स्व0 रामकिशोर नि0 जवाहर नगर वार्ड नं0 14 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र-30 वर्ष के रुप में हुई है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी, सुनीता कुंवर, दिलशाद अहमद आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement