दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस के साये में शोभायात्रा, बंगाल में भी फोर्स तैनात

वसुन्धरा दीप डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जयंती को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-यूपी, उत्तराखंड से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक हनुमान जयंती की धूम है। एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों को तैनाती की गई है। गृह मंत्रालय भी हनुमान जयंती को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुका है।
बता दें देशभर में हनुमान जयंती का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती के दौरान किसी तरह की अनहोनी ना हो, इसकी पुख्ता तैयारियां की गई हैं। दिल्ली से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बता दें कि गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती पर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सभी राज्यों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। रामनवमी पर कुछ राज्यों में हुई हिंसा को देखते हुए गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती पर एडवाइजरी जारी की।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस के साये में शोभायात्रा, बंगाल में भी फोर्स तैनात

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement