बैतसदा चर्च एवं कटोराताल सिटी चर्च में गुड फ्राइडे पर्व सादगी पूर्वक मनाया गया

बैतसदा चर्च एवं कटोराताल सिटी चर्च में गुड फ्राइडे पर्व सादगी पूर्वक मनाया गया

 

 

काशीपुर। आवास विकास स्थित बैतसदा चर्च एवं कटोराताल सिटी चर्च में गुड फ्राइडे पर्व सादगी पूर्वक मनाया गया। बेतसदा चर्च की बिशप डेज़ी रोज ने कहा कि गुड फ्राइडे पर्व पूरे संसार में मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु हुई थी। वह हमारे मुक्तिदाता सारे पाप को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर चढ़ गए। दर्दनाक मृत्यु ही सही। यह दुख का दिन था, लेकिन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण हो गया। क्योंकि वह पूरे मानव जाति के उद्धार का दिन था। कटोराताल सिटी चर्च के पास्टर बॉबी मसीह ने बाइबिल पर आधारित संदेश देकर कहा, हे पिता! मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में देता हूं। प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु पर विजय पाई तथा सात वचन देकर अपने प्राण त्याग दिए। यहां काफी संख्या में बाजपुर, रोशनपुर, जसपुर व रामनगर के लोगों ने भाग लिया। आखिर में जलपान का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement