मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने प्रधान की तहरीर के आधार पर किया केस दर्ज

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने प्रधान की तहरीर के आधार पर किया केस दर्ज

काशीपुर। मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले ग्राम प्रधान के साथ गांव के ही एक जनप्रतिनिधि ने गालीगलौच व मारपीट कर जान से मारनेकी धमकी दे डाली। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मिस्सरवाला ग्राम प्रधान मौहम्मद आसिफ पुत्र तसलीम अहमद ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 13 मार्च की शाम वह जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर निकला तो मस्जिद के बाहर गांव के ही एक जनप्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ पुत्र नसीर ने उसके साथ गालीगलौच की और उसके पिता का नाम लेकर उस पर आरोप लगाये। विरोध करने पर आरिफ ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। प्रधान की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement