पूर्व चेयरमैन की फैक्ट्री पर जीएसटी अधिकारियों की छापेमारी, चर्चाओं का बाजार गर्म

दिनेशपुर। नगर के पूर्व चेयरमैन की एक फैक्ट्री में देहरादून से आई सेल टेक्स के अधिकारियों ने छापेमारी कर निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह के बकसौरा गांव स्तिथ जग्गा पैकिंग इंडस्ट्रीज में देहरादून से आई जीएसटी विभाग से अधिकारियों की टीम ने डेरा डाले रखा ।उन्होंने एकाएक छापेमारी की । इस दौरान फैक्ट्री का मुख्यद्वार बंद कर दिया गया । टीम ने शुक्रवार शाम तक अपना निरीक्षण जारी रखा । इस दौरान क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म रहा । लोग तरह तरह की चर्चा करते नजर आए । हालांकि मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों को भी कार्रवाई के दौरान भीतर नही दाखिल होने दिया । लोगों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement