कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। 50 पाउच में भरी लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के द्वारा जनपद में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन एवं प्रभारी थानाध्यक्ष कुण्डा के नेतृत्व में कुण्डा थाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान प्रेमसिंह पुत्र भीम सिंह निवासी नीलकण्ठ कालौनी थाना कुण्डा को 50 पाउच में भरी लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ मण्डी चौकी अंतर्गत कृषि मण्डी के पिछले गेट के समीप से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कां. त्रिलोक सिंह व गिरीश पाटनी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement