महानगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने की प्रेस वार्ता

महानगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने की प्रेस वार्ता

 

 

 

काशीपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा के आवाहन पर आज की चिट्ठी कार्यक्रम का समापन किया जा रहा है। रामनगर रोड स्थित पूर्व महानगरअध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि जिस तरह देश में भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा जा रहा है। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग विपक्ष का दमन करने के लिए किया जा रहा है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड कांग्रेस ‘आज की चिटठी’ कार्यक्रम के तहत आयोजन कर रही थी, जिसमें ब्लाॅक स्तर पर चाय पर चर्चा, नुक्कड सभाएं, ब्लाॅक स्तर पर पत्रकार वार्ता इत्यादी कार्यक्रम किये गए। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा नेताओं द्वारा कई मौकों पर सार्वजनिक पटल से असंसदीय शब्दावली का प्रयोग किया गया। बिना किसी आधार के विपक्षी दलों के नेताओं पर व्यक्तिगत आरोप लगाये गये और अनर्गल बयानबाजी कर उनकी छवि को धूमिल किया गया। उत्तराखंड कांग्रेस ऐसे तमाम विवादास्पद बयानों को एकत्रित कर जिले स्तर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किए गए। उन्होंने ने कहा कि रैलियों के माध्यम से विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को उठाया जाए। चिटठी कार्यक्रम के तहत ही प्रतिदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आजकी चिटठी कार्यक्रम के माध्यम से पोस्टकार्ड भेजे गए।मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर ज्वंलत मुददों को डेटा के साथ प्रेषित किया गया। विभिन्न मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध ध्वस्त कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, मंहगाई, सेना में रिक्त पद, सीमा सुरक्षा, किसान समस्या, सामाजिक ताने-बाने से छेडछाड़, अनुसूचित जाति, जनजाति पर बढ़ते अत्याचार इत्यादि समस्याओं की ओर सत्तासीनों का ध्यान आकर्षित करना आज की चिटठी कार्यक्रम का उद्देश्य है। प्रेस वार्ता , पूर्व अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, नितिन कौशिक मौ. हनीफ गुड्डू आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement