राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ भाजपा की बेरुखी निंदनीय…अनुपम शर्मा

राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ भाजपा की बेरुखी निंदनीय…अनुपम शर्मा

 

 

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने देश के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ भाजपा की बेरुखी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में खिलाड़ियो का केंद्र की भाजपा सरकार बार-बार लगातार शोषण व दमन एवं उत्पीड़न करने में लगी हैं, जिसके लिए भविष्य में परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर जंतर मंतर दिल्ली में पिछले कई दिनों से देश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवानों को आज अपने सम्मान की रक्षा के लिए धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहलवानों द्वारा ब्रजभूषण पर गंभीर आरोप लगाने के बाद भी प्रधानमंत्री का मौन रहना, इस बात को साबित करता है कि भाजपा सरकार ब्रजभूषण के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आरोपी ब्रजभूषण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये, अन्यथा वह जांच को निश्चित रूप से प्रभावित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव

ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्षरत पहलवानों के साथ खड़े हैं। जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement