CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम में अमेनिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मनवाया लोहा, दिया शत प्रतिशत परिणाम

रुद्रपुर। सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 के घोषित परिणाम में पुनः प्रतिष्ठित स्थान पर रहने वाले अमेनिटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शत प्रतिशत परिणाम देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विज्ञान, वाणिज्य व कला तीनों संकायों में बच्चों ने अपना शत प्रतिशत परिणाम दिया। विद्यालय के अर्चित गण्डा ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में श्रेष्ठता का परिचय दिया। इसी कम में श्रेया दुबे ने 98.6, जिया शर्मा 97.8, राधिका आहूजा ने 97.4 तथा बी0 नन्दिनी ने 97.0 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष अरोरा, प्रधानाचार्या इन्द्रा त्रिपाठी तथा समस्त शिक्षकगणों ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी तथा उनकी इस अद्वितीय सफलता के लिए अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement