-->

जागेश्वर पहुंचे फ़िल्म स्टार अक्षय कुमार, नवाया शीष और की पूजा अर्चना

खबरे शेयर करे -

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार सुबह जागेश्वर धाम पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने जागेश्वर धाम धाम को आध्यात्म का केंद्र बताया। अक्षय कुमार अपने दो मित्रों के साथ रविवार सुबह करीब पौने सात बजे ही जागेश्वर पहुंच गए थे। जागेश्वर पहुंचने मन्दिर प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष नवीन भट्ट की अगुवाई में पुजारियों ने प्रवेश द्वार पर वेद मंत्रोचारण के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने जागेश्वर ज्योतिर्लिंग, महामृत्युंजय और मां पुष्टि देवी मंदिर में विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। पुजारियों ने उनसे आग्रह किया कि वह अपने स्तर से जागेश्वर समेत उत्तराखण्ड के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का प्रचार प्रसार करने में सहयोग दें। अक्षय कुमार ने अपने मोबाइल से भी मंदिर में फ़ोटो खिंचवाए, जिन्हें वह अपने सोशल मीडिया एकाउंट में शेयर करेंगे। इस दौरान कंसल्टेंसी के विशेषग्यों ने उन्हें जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान की जानकारी देकर यहाँ पर होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी। मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। अक्षय कुमार करीब एक घण्टे तक जागेश्वर में रहे। पूजा अर्चना के बाद वह हेलीकॉप्टर से गंतव्य की ओर रवाना हुए।


खबरे शेयर करे -

2 thoughts on “जागेश्वर पहुंचे फ़िल्म स्टार अक्षय कुमार, नवाया शीष और की पूजा अर्चना

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *