अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी : कोसी नदी के किनारे हटाया गया 102 एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण, 50 दिनों में 2102 एकड़ मुक्त हुआ अतिक्रमण; 450 से ज्यादा मजारे हटाई

देहरादून। प्रदेश में नदियों के किनारे वन भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 23 नदियां चिन्हित कर ली गई हैं। अभियान के अन्तर्गत आज तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कोसी नदी के किनारे पर वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किये गये दुकान, मकान व अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया है। जिसके तहत आज 102 एकड़ वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त किया गया है ।
विगत 50 दिनों में उत्तराखंड में कुल 2102 एकड़ वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। अभी तक वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण की गई 450 से ज़्यादा मज़ारों को हटाया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement