शिव के समर्थन में मोदी भरेंगे हुंकार, रैली को लेकर तैयारियां पूरी

रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में प्रचार करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रुद्रपुर पहुंचेंगे। जहां वह जिलेभर में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनायेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
बता दें विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम रुद्रपुर में तय हुआ था। जिसके बाद से कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ता तैयारिंयों में जुट गए थे। वहीं कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे पीएसी हैलीपैड पर उतरेंगे व बाय रोड मोदी मैदान की ओर रवाना होंगे। जहां वह रैली को संबोधित करेंगे और भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनायेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement