नानकमत्ता विधायक ने बिजली घर में लगे अधिक क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

नानकमत्ता। लगातार हो रही बिजली की कटौती से लोगों को निजात दिलाने को विद्युत उपकेंद्र में लगाए गए अधिक क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर का क्षेत्रीय विधायक ने उद्घाटन किया है।
गुरुवार को कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा ने नानकमत्ता विद्युत उपकेंद्र में लगातार हो रही कटौती से लोगों को निजात दिलाए जाने को यहां लगवाए गये अधिक क्षमता साढे बारह सौ एमबीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इससे पहले यहां विद्युत सप्लाई के लिए दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा था। यहां मौजूद बिजली विभाग ने अधिकारियों से विधायक राणा ने कहा की किसानों की फसलों का सीजन है, सिंचाई के लिये बिजली की खासी आवश्यकता होती है। उन्होंने बिजली व्यवस्थाओं को ठीक रखने को निर्देशित किया। यहां विधुत विभाग के अवर अभियन्ता नीरज कश्यप, ननक़मत्ता चेयरमैन प्रेम सिंह टूरना, रामनरेश राना, प्रकाश कुमार, अनीश राना, हरिओम सिंह राना, बजिन्दर सिंह मोमी, कुलबन्त सिंह, आदी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement