श्रीराम संस्थान के बी0बी0ए0 के छात्र-छात्राएं कर रहे संस्थान का नाम रोशन

श्रीराम संस्थान के बी0बी0ए0 के छात्र-छात्राएं कर रहे संस्थान का नाम रोशन

काशीपुर कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा बी0बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी, काशीपुर के छात्र-छात्राओं का उच्च प्रदर्शन रहा। संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा, जिसमें 65 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। बी0बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर में प्रथम स्थान अंकिता फर्त्याल 77.29 प्रतिशत, द्वितीय स्थान मान्सी रावत 74.57 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान अनामिका रावत व श्रेया बिष्ट 73.71 प्रतिशत ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement