कमरे की जाली काटकर घर में घुसे चोर हजारों का सामान समेटकर हुए फरार

कमरे की जाली काटकर घर में घुसे चोर हजारों का सामान समेटकर हुए फरार

काशीपुर। कमरे की जाली काटकर घर में घुसे चोर हजारों का सामान समेटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। मौहल्ला थाना साबिक निवासी पीयूष नगलिया पुत्र स्व. हर्षवर्धन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा बुधवार रात वह घर में सोये थे। रात करीब एक बजे चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने घर में रखे भगवान लड्डू गोपाल, चांदी की मूर्तियां, एक मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। एसआई नवीन बुधानी ने बताया मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement